Nabh Chhor
Astrology

आज का राशिफल: 13 मई 2026, मंगलवार का महा-राशिफल: किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान?

आज का राशिफल: 13 मई 2026, मंगलवार का महा-राशिफल: किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान?
N

Naresh Kumar

May 13, 2026

170 Views
आज का राशिफल: 13 मई 2026 ,आपकी राशि, आपका भाग्य—सरल भाषा में सटीक विश्लेषण।

आज का राशिफल: 13 मई 2026 ,आपकी राशि, आपका भाग्य—सरल भाषा में सटीक विश्लेषण।

♈ मेष (Aries)

आज का दिन शुभ है। धर्म-कर्म में मन लगेगा, लेकिन काम पूरे करने के लिए दृढ़ निश्चय जरूरी है, वरना काम अधूरे रह सकते हैं। दोपहर के बाद धन लाभ होगा, पर खर्चे भी साथ-साथ बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

♉ वृष (Taurus)

आज सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, जिससे निर्णय लेने में परेशानी होगी। काम-धंधा सामान्य रहेगा। आज उधार का लेन-देन बिल्कुल न करें, वरना पैसा फंस सकता है। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

♊ मिथुन (Gemini)

दिन अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से मुश्किल काम बन जाएंगे। धन लाभ अचानक हो सकता है। बस अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, गुस्सा करने से आपके सम्मान में कमी आ सकती है।

♋ कर्क (Cancer)

आज मन में कई विचार चलते रहेंगे। दोपहर के बाद आप किसी जरूरी काम में व्यस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बहसबाजी से बचें, वरना बना-बनाया लाभ हाथ से निकल सकता है। माता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

♌ सिंह (Leo)

पिछले दिनों के मुकाबले आज का दिन बेहतर है। थोड़ी भागदौड़ के बाद सफलता और धन लाभ के योग हैं। पुराने अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। किसी को उधार न दें और घर के माहौल को शांत रखने की कोशिश करें।

♍ कन्या (Virgo)

आज सावधानी बरतें। स्वभाव में गुस्सा अधिक रह सकता है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। काम में बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें, जितना आएगा उससे ज्यादा खर्च हो जाएगा। सेहत का ध्यान रखें, बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।

♎ तुला (Libra)

आज आप पूरे जोश में रहेंगे और हार नहीं मानेंगे। हालांकि, दूसरों पर निर्भरता के कारण काम की गति धीमी हो सकती है। भाइयों से अनबन हो सकती है, इसलिए मीठा बोलकर अपना काम निकालें। सेहत सामान्य रहेगी।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

शुरुआत में आलस रहेगा, लेकिन बाद में मेहनत करनी पड़ेगी। आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। गुस्सा आने पर चुप रहना ही बेहतर है।

♐ धनु (Sagittarius)

आज आपकी सामाजिक छवि अच्छी बनेगी। आप अपनी बातों से बिगड़े काम बना लेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। स्वभाव में थोड़ा जिद्दीपन आ सकता है, जिससे साथ काम करने वालों को परेशानी हो सकती है।

♑ मकर (Capricorn)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। आलस और मानसिक भटकाव के कारण काम रुक सकते हैं। पैसों के मामले में कोई भी रिस्क न लें, नुकसान होने की संभावना है। घर और सेहत दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है।

♒ कुंभ (Aquarius)

आज का दिन लाभ देने वाला है। सुबह से ही योजना बनाकर काम करें, शाम तक अच्छा फल मिलेगा। धन लाभ तो होगा लेकिन दिखावे के चक्कर में खर्च भी बढ़ेंगे। घर की महिलाओं को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।

♓ मीन (Pisces)

दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी हो सकती है, लेकिन दोपहर तक स्थिति सुधर जाएगी। सरकारी या कागजी कामों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। बुरी आदतों और नशे से दूर रहें।

 

Related Stories

ई-पेपर