आज का राशिफल: 10 जुलाई 2026 | जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Naresh Kumar
Jul 10, 2026
आज का राशिफल: 10 जुलाई 2026 का राशिफल! मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, वहीं वृष और सिंह राशि वाले रहें सावधान। जानें अपनी राशि का हाल।
🐑 मेष (Aries)
आज का दिन आनंद और मनोरंजन से भरपूर रहेगा। पुरानी मेहनत का फल मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। अचानक धन लाभ होने के योग हैं, जिससे आप पूरे दिन खुश रहेंगे। नए बिजनेस की योजना बना रहे हैं, तो शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। निवेश से भविष्य में फायदा होगा। सेहत पर थोड़ा खर्च हो सकता है, ध्यान रखें।
🐂 वृष (Taurus)
आज का दिन आपकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहेगा। आर्थिक और पारिवारिक चिंताओं के कारण मन परेशान रह सकता है। किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें, निराशा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर फैसले लें, वरना नुकसान हो सकता है। आज नया निवेश करने से बचें। गले या छाती से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
👫 मिथुन (Gemini)
आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। घरेलू जरूरतों में धन अधिक खर्च होगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि बिजनेस में नए सौदे होने से पैसों की कमी नहीं खलेगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे, लेकिन गलत कामों से दूर रहें, मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🦀 कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए सफलताओं से भरा रहेगा। कम मेहनत में भी आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर के बजाय बाहर का माहौल आपको ज्यादा पसंद आएगा, जिससे परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।
🦁 सिंह (Sing)
आज मन में दुविधा और उलझन बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, वरना समाज या परिवार में आपकी छवि खराब हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज कोई नया प्रयोग न करें, जो जैसा चल रहा है उसी में संतोष करें। पैसों का खर्च गलत चीजों या शौक-मौज में हो सकता है। कोई भी बड़ा फैसला परिवार के बड़ों की सलाह से ही लें।
👩 कन्या (Virgo)
सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर है। मौसमी बीमारियों के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना का डर है। बिजनेस में किसी की बातों में आकर पैसा न फंसाएं, नुकसान हो सकता है। आज किसी से बहस करने से बचें और ज्यादा से ज्यादा शांत रहने की कोशिश करें।
⚖️ तुला (Libra)
आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर और काम के बीच संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल होगा, जिससे आपकी आज की प्लानिंग बिगड़ सकती है। आलस्य छोड़ें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, देर से ही सही लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के सदस्यों से प्यार से बात करें, विवाद से बचें।
🦂 वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके पक्ष में नहीं दिख रहा है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दफ्तर और घर दोनों जगह आपके विचारों को ज्यादा महत्व नहीं मिलेगा, जिससे मन उदास हो सकता है। दोपहर के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार होगा और धन लाभ के मौके मिलेंगे। आज किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें।
🏹 धनु (Sagittarius)
आज आप शांति से दिन बिताने की सोचेंगे, लेकिन घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। बिजनेस पर ज्यादा ध्यान न दे पाने के कारण सीमित आय से ही काम चलाना पड़ेगा। दोपहर के बाद किसी पुराने रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
🐊 मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। सुबह से ही कुछ न कुछ परेशानी का अहसास होगा और परिवार वालों का व्यवहार भी आपको दुखी कर सकता है। आज आप काफी भावुक रहेंगे, जिससे किसी की मजाक की बात भी आपको चुभ सकती है। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें और सेहत का खास ख्याल रखें।
🍯 कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके मनमुताबिक रहेगा। आप सुख-सुविधाओं और मनोरंजन पर खुलकर खर्च करेंगे। बिजनेस में ज्यादा समय नहीं देने के बाद भी उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के बुजुर्गों का सम्मान करें, उनसे कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। लापरवाही के कारण सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है।
🐳 मीन (Pisces)
बिजनेस में आज दोपहर का समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आपकी कार्यकुशलता की तारीफ होगी। हालांकि, ओवर-कॉन्फिडेंस (अति-आत्मविश्वास) में आकर कोई गलती न करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में शांति रहेगी, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कुछ घरेलू उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।