आज का राशिफल: 06 जुलाई 2026 | जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए सोमवार का दिन
Naresh Kumar
Jul 06, 2026
आज का राशिफल: 06 जुलाई 2026 का राशिफल। मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन करियर, आर्थिक स्थिति, परिवार और सेहत के मामले में कैसा रहेगा? जानिए ज्योतिषीय उपाय और सावधानियां।
मेष राशि 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दिन का पहला हिस्सा थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन आलस और थकान महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सीधेपन का फायदा प्रतिद्वंदी उठा सकते हैं। आज पैसों के लेन-देन से बचें, धन अटक सकता है। कर्मचारियों से प्यार से काम लें। परिवार की जरूरतों को समय पर पूरा करें, नहीं तो विवाद हो सकता है।
वृष राशि 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े-बुजुर्गों या सीनियर अधिकारियों की मदद से आपका सम्मान बढ़ेगा। जिद करने से बचें, वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। संतोष रखकर काम करें, धन लाभ के अच्छे योग हैं। दोपहर के बाद व्यस्तता बढ़ेगी। आज किसी को उधार न दें और चोरी आदि से सावधान रहें। परिवार का ध्यान रखें।
मिथुन राशि 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज व्यर्थ के कामों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। मेहनत का फल मिलने में देरी होगी या कोई और उसका क्रेडिट ले जा सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी जानकार की मदद से लाभ होगा। दोपहर के बाद रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे, जिससे राहत मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं। चोट या दुर्घटना से सावधान रहें।
कर्क राशि 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। मानसिक चिंता का असर सेहत पर पड़ सकता है। घर की महिलाओं के साथ गलतफहमी की वजह से बहस हो सकती है। नियमित इनकम में रुकावट आने से बजट बिगड़ सकता है। हालांकि, दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी। अचानक कहीं से धन मिलने से रुके हुए काम पूरे होंगे।
सिंह राशि 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। खुद की या घर के किसी सदस्य की बीमारी पर अचानक बड़ा खर्च हो सकता है, जिससे कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। बिजनेस में आज दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। भागदौड़ की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसका असर रिश्तों पर पड़ेगा। पेट से जुड़ी दिक्कतों से सावधान रहें।
कन्या राशि 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दोपहर से पहले का समय आपके लिए बेहद लाभकारी है, बशर्ते आप आलस छोड़ दें। अपने जरूरी काम सुबह ही निपटा लें, बाद में सफलता संदिग्ध रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने का डर है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा, लेकिन पुराना फंसा हुआ पैसा डूबने की आशंका है। शाम का समय थकान भरा लेकिन संतोषजनक रहेगा।
तुला राशि ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन लाभ और हानि का मिलाजुला कॉम्बिनेशन रहेगा। दोपहर के बाद काम में लापरवाही करने से मुनाफे का मौका हाथ से निकल सकता है। आज आपका मन अध्यात्म, ज्योतिष या रहस्यमयी विद्याओं की तरफ झुकेगा। धन कमाने के लिए शारीरिक और मानसिक मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी सूझबूझ और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बिजनेस में आपके फैसले सही साबित होंगे और सहकर्मी आपकी बात मानेंगे। पार्टनरशिप के कामों और जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से आज बचें, नुकसान हो सकता है। किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। आज पैसों से ज्यादा रिश्तों को अहमियत दें।
धनु राशि 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन की शुरुआत पारिवारिक कलह के कारण तनावपूर्ण हो सकती है और इसके जिम्मेदार आप खुद हो सकते हैं। खराब सेहत के कारण काम में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी गलतियां निकाल सकते हैं। पैसों के लिए आज दूसरों की जी-हजूरी करनी पड़ सकती है। यात्रा से लाभ होगा, लेकिन शारीरिक कष्ट संभव है।
मकर राशि 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन का पहला भाग मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। इच्छाएं पूरी न होने से गुस्सा आ सकता है, जिसे किसी बेकसूर पर निकालने से बचें। ऑफिस में अपनी बात मनवाने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी। ऐन वक्त पर पैसा न मिलने से जरूरी काम रुक सकते हैं। सरकारी कामों को आज टाल देना ही बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुबह-सुबह किसी पड़ोसी या रिश्तेदार से विवाद होने की आशंका है, अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में उधारी मांगने वालों के कारण मूड खराब हो सकता है। हालांकि, दोपहर के बाद स्थितियां आपके पक्ष में होंगी और अप्रत्याशित लाभ होगा। शाम को मनोरंजन और सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशि 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन का पहला हिस्सा बहुत शानदार और आनंददायक रहेगा। कम मेहनत में भी अच्छा मुनाफा होगा और करीबियों से उपहार मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर दोपहर के बाद काम का बोझ बढ़ेगा। दोपहर के बाद बनते हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं। धन की आवक अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी उतने ही तेजी से बढ़ेंगे।